चंद्रशेखर ब्यूरो चीफ प्रयागराज
प्रयागराज। उतराँव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में एक राजगीर मिस्त्री ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंडौर थाना उतराँव निवासी राम ब्यास उर्फ मुनाऊ प्रजापति उम्र 36 वर्ष पुत्र रामसूरत जो राजगीर मिस्त्री था। वह राजगिरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात राजगीर मिस्त्री रामव्यास परिवार के साथ में सो रहा था। जहाँ रात में ही मकान के छत के ऊपर खपरैल मकान में लगी मोटी बल्ली में गमछा का फंदा बनाकर लटक गया और उसकी मौत हो गई। सुबह तड़के जब उसकी पत्नी उठी और छत पे कुछ काम से गई। तो वह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी ने शोर गुल मचाया परिजन समेत ग्रामीण इकट्ठा हुए।सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम ब्यास दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। राजगीर राम ब्यास फांसी क्यों लगाया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वही राम ब्यास की मौत से माता पुष्पा देवी पत्नी गीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
