झांसी।
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन कर रहा है। वही महानगर के प्रमुख चौराहे इलाईट पर लगी पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा जिसका रख रखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है। आज उनकी जयंती होने पर भी नगर निगम की उदासीनता दिखाई दी। प्रतिमा पर चढ़ी धूल मिट्टी तक नगर निगम ने साफ नहीं नहीं कराई। सुबह कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कांग्रेसियों ने नगर निगम की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिमा को धो कर धूल मिट्टी साफ की। इसके बाद सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेहरू उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
