उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा अक्षय नवमी मनाई गई।

Police news today
0
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा अक्षय नवमी 
मनाई गई।

झांसी! 

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में अक्षय नवमी झांसी के स्थानीय होटल यात्रिक में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत आंवले के पेड़ तथा लक्ष्मी पूजन के साथ की गई। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पणा द्विवेदी ने आंवले की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।रजनी गुप्ता ने कहा कि 
आंवला नवमी पर आंवले के पौधे का दान करना विशेष पुण्यकारी माना गया है। आंवला का वृक्ष दान करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और यह जीवन में समृद्धि, सौभाग्य, और स्वास्थ्य लेकर आता है। साथ ही, यह दान पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करता है, जिससे हमारे चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आंवले को आयुर्वेद में आरोग्यवर्धक भी कहा जाता है। इसलिए आज के दिन के महत्व को समझना हम सबके लिए बेहद आवश्यक है। 
सभी ने अवल के पेड़ के आसपास साथ बैठकर भजन भी गाए ।।
कार्यक्रम में आंवला नवमी से संबंधित प्रश्नोत्तरी राउंड भी रखा गया जिसमें रजनी गुप्ता प्रथम,, दिव्या गुप्ता द्वितीय तथा नेहा झा तृतीय स्थान पर रही..
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता अर्पणा द्विवेदी कुसुम साहू निधि नगरिया पल्लवी चतुर्वेदी रचना सोनी राम श्री गुप्ता अलका मित्तल अनामिका टंडन रजनी सेठ कल्पना गुप्ता नेहा झा मीनू चावला निधि नगरिया सुनीता गुप्ता सीमा तिवारी दिव्या गुप्ता रश्मि महेंद्रु मधु अग्रवाल ममता अग्रवाल शशि सराओगी नेहा गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजिका पल्लवी चतुर्वेदी ने सभी को सुंदर उपहार भी दिए। तथा कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)