पोस्टर वॉर जनता और किसानों की समस्याओं से भटकाने की मिली भगत है :- सतीश चंद्र मिश्रा

Police news today
0
पोस्टर वॉर जनता और किसानों की समस्याओं से भटकाने की मिली भगत है :- सतीश चंद्र मिश्रा

झांसी। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गोपनीय समीक्षा करने झांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी ओर भाजपा पर निशाना साधते हुए पोस्टर वॉर पर कहा यह उनकी दोनो की मिली भगत है। जनता की मूल समस्याओं और किसानों की समस्याओं को भटकाने के लिए यह किया जा रहा है।
शुक्रवार को झांसी पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उप चुनाव में बसपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। पूरी नौ की नौ सीटों पर बसपा का प्रदर्शन अच्छा होगा। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा किसी की ए पार्टी, बी, सी पार्टी नहीं है। बसपा एक नेशनल पार्टी है। बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था, ओर जनता किसानों की मूल भूत समस्याओं का समय पर निस्तारण होता था। उन्होंने कहा जनता सब समझ रही है, आगामी चुनाव कानून व्यवस्था ओर समस्याओं पर होगा। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी ओर भाजपा के द्वारा लगाए गए टूटने जुड़ने वाले पोस्टर वॉर पर कहा कि यह दोनो की मिली भगत है, यह लोग पोस्टर वॉर को लेकर किसानों ओर जनता की समस्याओं से भटका रहे है। उन्होंने कहा आगामी चुनावों में बहन मायावती की पूर्व में सरकार में कानून व्यवस्था ओर समस्याओं का समाधान हुआ है, उसी पर आगे चुनाव होगा और बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)