झाँसी
-१५ नवंबर , २३ दिसम्बर
को मुंबई में होने जा रहे ' राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती ’ के १०वें वार्षिक उत्सव तथा राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के सन्दर्भ में निवेदन पत्र आज दिनाँक १५ नवंबर को उत्तर प्रदेश के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री आचार्य श्याम बिहारी गुप्ता जी को निवेदन पत्र गऊ भारत भारती के सलाहकार संपादक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झाँसी (उ.प्र) में कार्यरत है अधिकारी डॉ.विजय गुप्ता और उनकी टीम ने उनके घर जा कर निमंत्रण पत्र दिया और उन्हें आमंत्रित किया। माननीय राज्य मंत्री महोदय जी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए गऊ भारत भारती के पुरे टीम की शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय समाचारपत्र '' गऊ भारत भारती '' भारत का ऐसा पहला प्रकाशन है जिसे गौ वंश पर आधारित प्रथम समाचारपत्र के तौर पर जाना जाता है। " गऊ भारत भारती '' गौ वंश के संरक्षण व संवर्धन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं की सक्रियताओं व गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करता आ रहा है। इन १० वर्षो में '' गऊ भारत भारती '' अपने छोटे प्रकाशन समूह और सीमित संसाधनों के बावजूद गौवंश को ले कर अप्रतिम व अनुपम सजगता के साथ गौवंश और पर्यावरण बचाओ अभियान को सफलता पूर्वक लोगो तक पहुँचने में सफल रहा है।
