स्वर्गीय दीनानाथ बत्रा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Police news today
0
स्वर्गीय दीनानाथ बत्रा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

शिक्षा नीति में चरित्र-निर्माण तथा व्यक्तित्व के समग्र विकास को पाठ्यक्रम में शामिल करने में रही महत्वपूर्ण भूमिका

झांसी।

 शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, कानपुर प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय दीनानाथ बत्रा जी को आभासी माध्यम से भावभीनी विन्रम श्रद्धाजलि अर्पित की। 7 नवंबर 24 को महान शिक्षाविद दीनानाथ बत्रा जी इस जीवन की यात्रा पूर्ण कर इस संसार से विदा हो गए।
 स्वर्गीय दीनानाथ बत्रा जी लम्बे समय तक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह कर शिक्षा परिवर्तन के लिए कार्य किया। चरित्र-निर्माण तथा व्यक्तित्व के समग्र विकास को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने में आपकी महती भूमिका इस बात को दर्शाती है कि विद्यार्थियों के उज्जवल एवं संस्कारयुक्त भविष्य के लिए आप कितने चिंतित रहे तथा वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में आप द्वारा किए गए अथक प्रयासों को सर्वदा याद किया जाएगा। आपका अत्यंत निर्मल जीवन, जिसको कि आपने इस राष्ट्र को पूर्णतया समर्पित कर दिया था ताकि भारत राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रह सके। शिक्षा जगत में आपका अतुलनीय योगदान, निश्चय ही आने वाले सुनहरे कल के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नई दिशा देने की प्रेरणा देता रहेगा। कानपुर प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत आत्मा को विन्रम श्रद्धाजलि अर्पित की। इसी के साथ कानपुर प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय दीनानाथ बत्रा जी को भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला पदमश्री दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर न्यास के राष्ट्रीय सयोंजक श्री संजय स्वामी, कानपुर प्रांत के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अवनीश कुमार, प्रांत स्योंजिका डॉ बिंदु सिंह, सह सयोजक प्रबल प्रताप सिंह, एवं सुमित गुप्ता, सागर से डॉ आयुष गुप्ता, कानपुर से डॉ अनोखे लाल पाठक, झाँसी से अशोक अग्रवाल काका, डॉ प्रभाकर खरे, डॉ कौशल त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र बादल, डॉ ममता सिंह, तथा देश के अन्य स्थानों से विभिन्न शिक्षा से जुड़े लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय दीनानाथ बत्रा जी के प्रति श्रधा सुमन व्यक्त किए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)