झाँसी |
संविधान दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन, भोपाल द्वारा एक दो-दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन संयोजित हुआ जिसमेँ विभिन्न प्रदेशोँ के प्रतिनिधियोँ ने भाग लिया।
डॉ जया शुक्ला द्वारा झंडोत्तोलन के बाद पूर्वाह्न मेँ अजय सीतलानी की अध्यक्षता एवं अशोक कुमार सिंधु महामंत्री ने संचालन किया |
भारतीय संविधान के निर्माण समिति सदस्यों /अध्यक्ष के जीवन के संघर्षो पर प्रकाश डालते हुये मानव समाज के अंतिम व्यक्ति तक आधिकारिक न्याय पहुंचने पर ही हम देश की सच्ची आजादी की अभिव्यक्ति होंगी |विचार व्यक्त करने वालों में नित्यानंद शर्मा ने कहा कि
30 जनवरी को राजघाट पर समूचे देश के स्वतंत्रता सेनानी परिजन एकत्रित होकर अपने पूर्वजों के अस्तित्व की रक्षा एवं पहचान के लिए संकल्प लेकर रणनीति तैयार कर नई दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय स्थापित कर देश के दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को जगाने का कार्य करेंगे l हरिराम गुप्त कानपुर ने कहा कि प्रधानमंत्री कि मंन्सा अनुरूप स्वतंत्रता सेनानियों के 2047 कर के भारत का निर्माण करेंगे, गिरजाशंकर राय प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अपने पूर्वजों के अस्तित्व कि रक्षा के लिए हम देश के प्रत्येक जिले से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियो को जगाने का कार्य युद्ध स्तर पर करेंगे,अनिल सिंह पूर्व जेल अधीक्षक, जंग बहादुर गिल पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा विचार व्यक्त किये |
इन उत्तराधिकारियोँ की अन्तरात्मा इनके बलिदानी पूर्वजोँ के संस्कारोँ से परिपूर्ण है।
सम्मेलन के दूसरे दिन अंतिम सत्र में विभिन्न प्रांतो से आये स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को मुख्य अतिथि दयाराम नामदेव सचिव गाँधी न्यास भोपाल के द्वारा श्रीफल भेंट उपरांत शॉल ओढ़ाकर सम्मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया | सम्मानित किये जाने वालों में उत्तर प्रदेश के कानपुर से हरिराम गुप्त, बुंदेलखंड के , बाँदा से डॉ संजय द्विवेदी, अजय द्विवेदी, झाँसी से गिरजा शंकर राय, प्रताप सिंह बुंदेला, कानपुर से रामकुमार स्वतंत्र जोगिंदर सिंह बाजबा, उत्तराखंड देहरादून से जया शुक्ला, बिहार सासाराम से नित्यानंद शर्मा, रीवा से शरद दुबे, गोबिंद सिंह चंद्रवंशी ,राकेश चौरसिया, अनिल भारतीय ग्वालियर आदि को अजय नारायण शीतलानी प्रदेशध्यक्ष, बी के चौगले कार्यवाहक़ अध्यक्ष अशोक सिंधु प्रदेश महामंत्री द्वारा सम्मानित किया गया |
