राजनीतिक पार्टियां समाज को दें हिस्सादारी,नहीं तो महासभा उतारेगी अपना प्रत्याशी

Police news today
0
राजनीतिक पार्टियां समाज को दें हिस्सादारी,नहीं तो महासभा उतारेगी अपना प्रत्याशी

झांसी 

 अखिल भारतीय महासभा के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महान समाज सेविका एवं शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती समारोह जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में मोंठ तहसील के ग्राम सेरसा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नीरज मौर्य सांसद आंवला उत्तर प्रदेश व अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा मुख्य वक्ता व विशिष्ट के रूप में अतिथि पूर्व विधायक माधौगढ़ संतराम कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा,अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव गजेंद्र कुशवाहा,सीताराम कुशवाहा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ,महिला सभा प्रदेश संयोजक वंदना कुशवाहा, महिला महासभा की जिला अध्यक्ष हेमलता कुशवाहा रहीं सभी अतिथियों अतिथियों ने शाक्य मुनि तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सम्मुख दीप मोमबत्ती प्रज्वलित कर महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता सावित्रीबाई फुले ,चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट अशोक, लव कुश भगवान एवं संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जगदेव बाबू बिहार लेलन संत गुरुओं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ किया।
कुशवाहा महासभा के झंडा गीत के साथ जिला कमेटी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी ने मंचासीन अतिथियों का माला पहनाकर एवं बैच लगाकर जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात ही अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने स्वागत भाषण के साथ कहा कि जागरूकता के अभाव में समाज पिछड़ रहा है इसलिए समाज के लोगों को जागरुक होकर अपने समस्त अधिकारों को स्वयं हासिल करना है।
वहीं मुख्य वक्ता नीरज कुशवाहा राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने वक्तत्व में कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा एक ऐसा संगठन है जो समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सतत प्रयत्नशील है हमारा संगठन कुशवाहा समाज के साथियों को भाई बहनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए समाज में राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक चेतना को जागृत करेंगी सामाजिक चेतना ही राष्ट्रीय चेतना को परिवर्तित होकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है और देश की एकता अखंडता के लिए काम करती है अगर हमारी कुशवाहा समाज को जनसंख्या के आधार पर कोई भी राजनीतिक दल अगर प्रत्याशी नहीं बनाता है तो इस स्थिति में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाएगी कुशवाहा समाज विचारधारा तय करें यह राजनीति की धारा बदलने का समय है अपने समाज के एक-एक मत का गारंटर बनाइए तभी कोई कुशवाहा का बेटा प्रदेश और देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठ पाएगा हम 14% आबादी वाले कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी आदि वंचित क्यों है हमें अपने महापुरुषों के इतिहास को याद करते हुए अब हमें बुनियाद को याद करने की जरूरत है ।
 पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने कहा कि हम विचारधारा के समक्ष संकट हैं सम्राट अशोक के इतिहास को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है हमें पुनः इस देश को सम्राट अशोक का राज्य स्थापित करना होगा।इसलिए हमें अपना हक लेना होगा समाज के लोगों को जागृत करने के लिए गांव-गांव जाकर एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है 
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा महिला संगठन की जिला अध्यक्ष हेमलता विजय कुशवाहा ने अपना भाषण में कहा है कि माता सावित्रीबाई फुले के त्याग से महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार मिला है आज वो समय आ गया है जब महिलाओं को पुरुष के बराबरी की हिस्सेदारी मिलने लगी है लड़कियां पढ लिखकर दो-दो घरों को शिक्षा की ज्योति जलाने का काम करतीहैं।
इस अवसर पर बरुआसागर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुशीला कुशवाहा,टोड़ी फतेहपुर अध्यक्ष नगर पंचायत राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष झांसी, इं.शालिग्राम कुशवाहा अध्यक्ष कुश प्रगति संस्थान झांसी, जयराम कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा मित्र उत्थान समिति झांसी,जिला मीडिया प्रभारी कमलेश कुशवाहा सहित कुशवाहा महासभा के आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें ।समारोह का सफल संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)