हिंडौन सिटी जिला करौली,
रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय
-बारा..... फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष) सपना गोयल के नेतृत्व में पुलवामा हमले में हुए वीर शहीदों के बलिदान को शत - शत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके अध्यक्ष सपना गोयल ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी - हमले के दौरान भारत माँ के वीर जवानों अपनी जान गवानी पड़ी - थी उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूत दुश्मन देश पाकिस्तान के इशारों पर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वालो को भी उनके गंतव्य तक पहुंचा देते हैं। गोयल ने कहा इतना ही नहीं चीन जैसे विस्तार वाली देश की पीपुल्स आर्मी के खिलाफ भी भारतीय सैनिकों ने युद्ध करते हुए अपना लोहा मनवाया था जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के क्षेत्रों से चीनी सैनिकों को मुंह की खानी पड़ी और वह वापस भाग खड़े हुए।
इसलिए राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह भारत के हर वीर सपूत को सम्मान दें।
कल्ब की महिलाओं ने वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सपना गोयल ने यह भी कहा की पुलवामा आतंकी हमले ने भारत देश को गहरा जख्म दिया जिसे शायद ही कोई भारतीय नागरिक भूल पाएगा। भारत देश ने इस हमले का जवाब दिया और भारतीय
सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन देश पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारत देश के लगभग 40 वीर जवान शहीद हुए थे। भारत ने इस हमले के लिये पाकिस्तान को जिस तरह सबक सिखाया है उसे यह जिंदगी भर याद रखेगा। इस मौके पर सपना गोयल,रुचि जैन, अंजना अरोड़ा, भगवती तेलिहल्यानी, सुशीला पिपलानी, मीना पोरवाल, जागृति कालरा आदि सभी महिलाओं ने श्रद्धांजलि दी।
