No title

Police news today
0
1

सूरौठ में में 15 मिनट बत्ती बंद कर मुस्लिम समाज के लोगों ने जताया वक्फ संशोधन कानून का विरोध।

हिण्डौन सिटी जिला करौली,
रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,

सूरौठ | मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड के आह्वान पर कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने बीती रात्रि को 15 मिनट के लिए बत्ती गुल रख कर वक्फ संशोधन कानून का विरोध जताया । कांग्रेसी नेता डॉ खलील खान ने बताया कि सूरौठ नगर पालिका क्षेत्र में कई इलाकों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों , दुकानों एवं मस्जिदों में रात 9 बजे से 9 बजकर 15 मिनट तक लाइटें बंद रख कर शांतिपूर्वक विरोध जताया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा  कि वक्फ कानून अन्यायपूर्ण, अलोकतांत्रिक और इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संपत्तियों में सरकार की दखलअंदाजी को बढ़ावा देगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि सरकार को इस कानून को वापस लेना चाहिए।

                              2
डेढ़ किलो गांजे के साथ तीन जने गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख कर गांजे को सप्लाई के लिए ले जा रहे थे।

हिण्डौन सिटी जिला करौली,
रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,

सूरौठ। थाना सूरौठ पुलिस ने करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजे को मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया है। करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि बयाना थाने क गांव दमदमा निवासी हुकम जाटव, सूरौठ थाने के गांव सौंमला निवासी वकील पुजारी एवं भुकरावली निवासी मानसिंह माली को सूरौठ थाना प्रभारी महेश चंद मीणा एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने 1 किलो 556 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है । एसपी उपाध्याय ने बताया कि सूरौठ थाना प्रभारी महेश मीणा पुलिस दल के साथ जब क्षेत्र के गांवों में गश्त कर रहे थे तो गांव भुकरावली से आगे चंदनिया का पुरा की तरफ दो मोटरसाइकिलों पर तीन जने बैठे हुए थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर तीनों जने भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो मोटरसाइकिल की डिग्गी में पॉलिथीन में रखा हुआ 1 किलो 556 ग्राम गांजा पाया गया जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया एवं गांजा तस्करी के उपयोग में ली जा रही दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
                                 3
सूरौठ में परशुराम जयंती पर की पूजा अर्चना, समाज सुधार के बिंदुओं पर हुई चर्चा ।

हिण्डौन सिटी जिला करौली,
रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,

सूरौठ। कस्बे में ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर समाज सुधार के बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरौठ ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने की।
 युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के काफी लोग यहां परशुराम धर्मशाला में एकत्रित हुए तथा परंपरागत तरीके से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। पंडित महेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम की पूजा करवाई। इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई तथा प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में सूरौठ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के महामंत्री हरीश शर्मा, शिक्षा विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ओमप्रकाश मुद्गल, आयुर्वेद विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम व्यास, सूरौठ के पूर्व सरपंच अनिल तिवाड़ी, ओमी बाबूजी, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर, शिवदयाल शर्मा, सियाराम शर्मा, सुशील शर्मा, सूरौठ युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक राजेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर कंपाउंडर, अशोक शर्मा, डॉ चैतन्य प्रकाश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, गंगा सहाय शर्मा, पूर्व युवा अध्यक्ष अवधेश शर्मा, नरेंद्र बाबा, सुरेश अध्यापक, प्रहलाद शर्मा, महेश शर्मा, संजय शुक्ला, रोशन पंडित, धीरज तिवाड़ी, रामप्रताप पाराशर, मंजी शर्मा, हरि शर्मा, मुकुट शर्मा, शिवम तिवाड़ी, केशव पचौरी सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाज सुधार के बिंदुओं पर परिचर्चा की। इसके अलावा गांव बाई जट्ट में भी अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषिचार्य त्रिलोक वशिष्ठ द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)