हिण्डौन सिटी,जिला करौली,
रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,
हिंडौन सिटी की चेतराम कॉलोनी गायत्री गौड के निवास पर- भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल के नेतृत्व में करौली जिला कार्यकारिणी सदस्य बहनों की संगठन पर्व सक्रियता सदस्यता अभियान की चर्चा की गई। इस बैठक में हिंडौन शहर महिला मंडल अध्यक्ष विमला शुक्ला मौजूद रही। जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने बैठक में बताया कि प्राथमिक सदस्य बनाने की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2024 है। साथ ही बताया कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50-50 प्राथमिक सदस्य ऑनलाइन या ऑफलाइन बनाना बहुत जरूरी है। तभी जाकर सक्रिय सदस्यता की ₹300- ₹300 की रसीद कटवा कर सदस्यता ग्रहण की जावेगी। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य बहने, गायत्री गौड,कृष्णा चौधरी, शोभा गौड, मधु शर्मा, गायत्री गौड, दुलारी गौड, अंगूरी गौड, लीला गौड, ओमवती गौड, पुष्पा गौड, अमरलता पाराशर,अनीता शर्मा, गंगा देवी गौड एवं हिंडौन की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
