ग्राम प्रधान के पिटाई के मामले में प्रधान संघ हुआ लामबंद*

Police news today
0
*ग्राम प्रधान के पिटाई के मामले में प्रधान संघ हुआ लामबंद*

*थाने पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रधान कार्रवाई पर अड़े रहे*  

 चंद्रशेखर ब्यूरो चीफ प्रयागराज

उतराव। उतराव थाना क्षेत्र की अतरौरा गांव में पंचायत भवन पर मौजूद प्रधान को दबंगों ने आपसी कहासुनी में पीटा था। मारपीट में प्रधान को चोटे आई हैं। जिसको लेकर प्रधान संघ लामबंद हो गए। वहीं दर्जनों की संख्या में थाने पर प्रधान पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रानियां डीह निवासी फलराज जो गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान है। वहीं ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी लग रही है। जिसमें बोर भी हो चुका है। टंकी के निर्माण के लिए कंपनी की जेसीबी कार्य करने के लिए आई थी। अधिकारियों के बुलाने पर जहां ग्राम प्रधान भी पहुंच गए। वहीं इतने में दबंग भारी संख्या में पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए ग्राम प्रधान से आपसी कहा सुनी कर लिए। देखते-देखते दबंगों ने ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास के लोग पहुंच कर बीच बचाव किये तो प्रधान की जान बची। ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाने में दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई थी। ग्राम प्रधान के पिटाई के मामले में प्रधान संघ लामबंद हो गया। वहीं मंगलवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष रामबाबू सिंह पटेल की अगुवाई में संघ के रामदीन प्रधान,सुभाष बिंद,सीता राम पटेल,अखिलेश कुमार,जितेन्द्र यादव,दिनेश बिंद,राज पति पटेल,विनोद यादव,राम चंद पासी आदि
प्रधान थाने पर पहुंचकर आरोपियों को खिलाफ लिखित रूप से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाई जाएगी। आगे कहा कि ग्राम प्रधान तो सिर्फ जनहित के लिए कार्य करता है। यदि अराजकतत्व स्वयं लाभ के लिए प्रधान को निशाना बनाकर उनकी सामाजिक क्षति पहुंचाएंगे तो यह संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)